क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को जल्द ही देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा सकता है। सचिन के साथ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न मिल सकता है। केन्द्र सरकार ने खेल के नियमों में बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक नोटिफिकेशन के जरिए खेल के नियमों में बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद मास्टर ब्लास्टर और ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक खेल से जुड़ी हस्तियों को भारत रत्न नहीं दिया जाता था लेकिन अब खेल में असाधारण प्रदर्शन करने वाले को भारत रत्न मिलेगा। गौरतलब है कि सचिन और ध्यानचंद को काफी समय से भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही थी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर सहित राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां सचिन को भारत रत्न देने की मांग कर चुकी हैं।
Friday, 16 December 2011
क्रिकेट के भगवान या हॉकी के जादूगर को मिल सकता है: भारत रत्न
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को जल्द ही देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा सकता है। सचिन के साथ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न मिल सकता है। केन्द्र सरकार ने खेल के नियमों में बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक नोटिफिकेशन के जरिए खेल के नियमों में बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद मास्टर ब्लास्टर और ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक खेल से जुड़ी हस्तियों को भारत रत्न नहीं दिया जाता था लेकिन अब खेल में असाधारण प्रदर्शन करने वाले को भारत रत्न मिलेगा। गौरतलब है कि सचिन और ध्यानचंद को काफी समय से भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही थी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर सहित राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां सचिन को भारत रत्न देने की मांग कर चुकी हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment