Sunday, 6 November 2011

फिर पड़ा जूता

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर एक व्यक्ति ने उस समय जूता उछालने की कोशिश की, जब वह लंदन में एक जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। यह जानकारी एक रपट में यहां शनिवार को सामने आई है। मुशर्रफ पर दूसरी बार जूता उछालने की कोशिश की गई है।
जियो न्यूज के अनुसार, मुशर्रफ ल्यूटन में कश्मीरी समुदाय के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर जूता फेंका। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और वे उसे लेकर बाहर चले गए।
एक अन्य व्यक्ति ने मुशर्रफ के खिलाफ नारेबाजी की। मुशर्रफ पर जूता फेकने की यह पहली कोशिश नहीं है। इस वर्ष फरवरी में एक व्यक्ति ने मुशर्रफ पर तब जूता फेका था, जब वह ब्रिटेन में एक जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। लेकिन जूता मुशर्रफ को लग नहीं पाया था।

No comments:

Post a Comment