भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के तत्काल इस्तीफे की मांग की.भाजपा नेता बलबीर पुंज ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'यदि सरकार में थोड़ी भी शिष्टता बाकी हैं तो उसे चिदम्बरम से तत्काल इस्तीफे की मांग करनी चाहिए.' उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री को तुरंत चिदम्बरम से इस्तीफा मांगना चाहिए और यदि वह इससे इनकार करते हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल से निष्कासित कर देना चाहिए.'सर्वोच्च न्यायालय का पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के कार्यकाल के दौरान दूरसंचार कम्पनियों को दिए गए 122 लाइसेंस रद्द करने का फैसला आने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पुंज ने यह बात कही. जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर अदालत का यह फैसला आया.स्वामी की एक अन्य याचिका सुनवाई अदालत के पास है, जिसमें इस मामले में चिदम्बरम की भूमिका की जांच की मांग की गई है. 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के समय चिदम्बरम तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री थे. सर्वोच्च न्यायालय ने यह मामला निचली अदालत के पास छोड़ दिया है साथ ही कहा कि यदि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) चाहे तो वह मामले की जांच के लिए स्वतंत्र है.
Thursday, 2 February 2012
Monday, 30 January 2012
उत्तराखंड व पंजाब में मतदान
पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को भारी मतदान हुआ. पंजाब में जहां 77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, वहीं उत्तराखंड में 70 प्रतिशत मतदान हुआ. इन दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन और कांग्रेस आमने सामने है.दिल्ली में चुनाव आयोग ने बताया कि पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 77 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और उत्तरखंड में 70 प्रतिशत मतदान हुआ. आयोग के अधिकारियों ने कहा कि इन दोनों राज्यों में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही.
बहरहाल, पंजाब के फिरोजपुर से प्राप्त खबरों के अनुसार संघषरे में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए कुल 1,078 उम्मीदवार अपनी चुनावी तकदीर आजमा रहे हैं. मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रहे प्रकाश सिंह बादल और अमरिन्दर सिंह समेत उनकी चुनावी किस्मत ईवीएम में सील हो गई. मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ जिलों में प्रतिद्वन्द्वी उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प की खबर सामने आई है.
हालांकि बठिंडा और लुधियाना से मामूली झड़पों की रिपोटे’ मिली हैं, निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. इस बीच प्राप्त खबरों के अनुसार कुछ लोगों ने लुधियाना के भाजपा युवा मोर्चा महासचिव संजय कपूर पर हमला किया। कपूर को मामूली चोटे आई हैं.
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार बठिंडा में अमरीक सिंह रोड पर स्थित डेरा सच्चा सौदा कार्यालय पर पत्थर फेंके गए. बहरहाल, पुलिस हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया. उधर पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व वाली पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब ने बुढलाडा में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं.
उत्तराखंड में सोमवार को तीसरी विधान सभा के लिये हुये मतदान में करीब 70 फीसदी मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने से राज्य में कुल 788 मतदाताओं की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में बंद हो गयी.
राज्य में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर, नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत के अतिरिक्त कई मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों तथा विधायकों की किस्मत वोटिंग मशीन में बंद हो गयी. राष्ट्रीय पार्टियों के अतिरिक्त अन्य पार्टियों तथा निर्दलीय में 578 प्रत्याशियों के भाग्य भी वोटिंग मशीन में कैद हो गये.
राज्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि पूरे राज्य में सोमवार को एक साथ शुरू हुये मतदान के समाप्त होने के समय तक 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. राज्य में अधिकतर स्थलों पर आज मौसम साफ होने के चलते सुबह ठीक आठ बजे से मतदान कार्य शुरू होते ही लोग मतदान करने पहुंचने लगे थे. उत्तरखंड में मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान कार्य सम्पन्न हुआ.
पंजाब में इवीएम में छेड़छाड की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुरक्षित स्टॉक की कुछ मशीनों को एडजस्ट किया जा रहा था जब पीपीपी के कुछ सदस्य को लगा कि कुछ छेडछाड़ की जा रही है लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं था.
इस बीच ये भी रिपोर्ट हैं कि कुछ मशीनों में तकनीकी गड़बड़ियां आ गई जिनसे मतदान प्रक्रिया में थोड़ी देर के लिए व्यवधान पैदा हो गया. बहरहाल, इन्हें तत्काल बदल दिया गया और सुरक्षित स्टाक की मशीनों का उपयोग किया गया.
पंजाब में अपनी चुनावी किस्मत आजमाने वालों में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी परंपरागत लांबी सीट से, उनके कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी अमरिन्दर सिंह (पटियाला), मुख्यमंत्री के पुत्र सुखबीर बादल (जलालाबाद) और रनिन्दर सिंह (समाना), पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भट्टल (लहरा) शामिल हैं. एसजीपीसी की पूर्व प्रमुख बीबी जागीर कौर भोलाथ से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही हैं जबकि पूर्व पुलिस प्रमुख पीएस गिल मोगा से विधानसभा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं.
बादल गांव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके पुत्र सुखवीर बादल ने अपना मत डाला. इसके अलावा मुख्यमंत्री से अलग हुए उनके संबंधी मनप्रीत बादल ने भी मतदान डाला. वर्ष 2007 में अकाली दल.भाजपा गठबंधन सत्ता में आया था. अकाली दल को 49 सीट, भाजपा को 19 सीट मिली जबकि कांग्रेस के खाते में 44 सीट गई थी.
बहरहाल, उत्तराखंड में मतदान में हिस्सा लेने वाले कुल मतदाताओं की संख्या 63 लाख 78 हजार 292 थी जिसमें 32 लाख 84 हजार 345 पुरूष और 29 लाख 93 हजार 610 महिला मतदाता थे. इनके अतिरिक्त सेना सहित विभिन्न बलों में कार्यरत एक लाख 337 मतदाता भी पंजीकृत थे. मतदान कार्य अपराह्न ठीक पांच बजे समाप्त हो गया.
राज्य में सुबह आठ बजे कुल 9744 मतदान केन्द्रों पर एक साथ मतदान कार्य शुरू हुआ. इनमें 1794 संवेदनशील तथा 1252 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र भी शामिल हैं जहां विशेष सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे.

Sunday, 29 January 2012
अभी नहीं कहूँगा अलविदा: द्रविड़
आलोचनाओं से घिरे भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने साफ किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोई फैसला नहीं किया है लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनका कैरियर निश्चित रूप से अंतिम पड़ाव में है.आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक द्रविड़ ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर हुई श्रृंखला में 24.25 के औसत से केवल 194 रन बनाये जिसमें भारत को 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा. यह विदेशी सरजमीं पर भारत की लगातार दूसरी वाइटवाश शिकस्त है, इससे पहले उन्हें इंग्लैंड से इसी अंतर से पराजय मिली थी. इससे मीडिया में उनकी संन्यास की बातें चलने लगी थी.द्रविड़ ने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से शुरुआत नहीं कर रहा हूं, यह मेरे कैरियर का अंतिम पड़ाव है, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन मैंने कोई फैसला नहीं किया है और अभी ऐसा कोई फैसला करने की जरूरत नहीं है. हम अभी अगले सात महीने तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे तो इसलिये देखते हैं कि क्या होता है.’द्रविड़ वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने आस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा, ‘करियर के इस दौर में हमेशा एक बार में सिर्फ एक ही श्रृंखला पर ध्यान लगाना चाहिए और ज्यादा दूर की बात नहीं सोचनी चाहिए. इसलिये हम देखेंगे कि क्या होता है.’भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची थी लेकिन इंग्लैंड में मिली करारी शिकस्त से इस स्थान को झटका लगा और अब आस्ट्रेलिया में इस प्रदर्शन से हालात और खराब हो गये हैं. आस्ट्रेलिया ने भारत को 298 रन से शिकस्त देकर यहां एडिलेड ओवल में चार मैचों की श्रृंखला में वाइटवाश किया.द्रविड़ ने कहा, ‘हमने पिछली दो श्रृंखलाओं में विदेशी सरजमीं पर इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मुझे उम्मीद है कि कुछ युवा खिलाड़ी सामने आयेंगे, इसमें थोड़ा समय लग सकता है लेकिन हम मजबूत आधार तैयार करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘भारत को मजबूत टेस्ट खेलने वाली टीम बनने की जरूरत है, क्रिकेट खेलने वाले ज्यादा देश नहीं है और अगर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी है तो इससे काफी फर्क पड़ेगा.
Thursday, 26 January 2012
गणतंत्र दिवस दहला इम्फाल
आज जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था पर मणिपुर की राजधानी इंफाल के कड़े सुरक्षा वाले इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों ने शक्तिशाली बम विस्फोट किया, लेकिन इस घटना में किसी के मौत की खबर नहीं है. पुलिस ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब नौ बजे शामाशाखी स्कूल क्षेत्र में हुआ.उग्रवादियों ने बुधवार रात भी पश्चिमी इंफाल जिले में दो शक्तिशाली बम का विस्फोट किया था, लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ.इतनी सुरक्षा के बाद आतंकी अपने मंसूबो में कामयाब हो जाते हैं. कहीं न कहीं देश की सुरक्षा में कोई न कोई कमी रह जाती है .
Tuesday, 24 January 2012
आतंकिओं के निशाने पर सात शहर
Monday, 23 January 2012
माहिलाओं के हाथों मे थाने की कमान
निरंतर हो रहे महिला उत्पीडन को लेकर विहार ने माहिलाओं की समस्याओं एवं महिला से संबंधित आपराधिक मामलों को देखने के लिए नालंदा जिला में पहले महिला थाने का उद्घाटन किया गया. यह थाना पूरी तरह से महिलाओं द्वारा ही संचालित किया जाएगा.सेवा यात्रा कार्यक्रम के दौरान अपने गृह जिले पहुंचे नीतीश कुमार ने राज्य के पहले महिला थाने का शुभारंभ किया. इस थाने का संचालन महिला पदाधिकारी ही करेंगी और समस्याओं का समाधान करेंगी.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय में शुरू हुए इस थाने में महिला पदाधिकारी ही महिलाओं की बात सुनेंगी और उनका समाधान करेंगी. इस थाने में महिला के खिलाफ अत्याचार, पारिवारिक विवाद और अन्य संबंधित मामलों का समाधान होगा.उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारी इस थाने में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी. इस प्रकार की सुविधा से वैवाहिक रिश्तों में आयी अड़चनों को दूर करने में सहायता मिलेगी.नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में इसी प्रकार के 39 महिला पुलिस थाने और खोले जाएंगे. राज्य के पहले महिला थाने की अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर अंजू कुमारी को नियुक्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों को बिहारशरीफ महिला पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया जाएगा.इस पूरे प्रकरण से माहिलाओं पर आई समस्याओ से उन्हें कुछ हद तक निजात मिल जाएगी ।
Sunday, 22 January 2012
संगकारा के शतक से जीती श्री लंका
साउथ अफ्रीका में चल रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज़ में सिरीज़ के आखीरीं मैच में श्रीलंका ने यह मैच जीत लिया पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफ्रीका ने लंका के समक्ष 313 रन का स्कोर खड़ा किया।स्कोर का पीछा करने उतरी लंका की टीम के कुमारा संगकारा के शानदार102 रन की शतकीय पारी से यह मैच जीत लिया। 5 मैचों की सीरीज़ में अफ्रीका ने 3-2 से जीत हांसिल की।
Subscribe to:
Comments (Atom)